विद्यार्थी जीवन के नियम /

 Laws of students life


विद्यार्थी जीवन ही वह जीवन है जिसमे आप यह निर्धारित करते है की आपका भविष्य क्या होगा। यही वह समय है जिसमे आपके पास अपना भविष्य चुनने की शक्ति है। ऐसे समय में की गई गलतियां आपको वर्तमान में तो शुकून दे सकती है मगर आपका भविष्य अवश्य चौपट कर देगी।


जानते है ऐसी ही कुछ महत्वपूर्ण बातें ....


1.  दिशाहीन होना:

इस उमर में सबसे महत्वपूर्ण है एक दिशा में आगे बढ़ना। दिशाहीन होकर इधर उधर भागना आपके समय और ऊर्जा को व्यर्थ करता है। निर्णय लीजिए। निर्धारित कीजिए। जीवन का उद्देश्य ढूंढिए।

मेहनत करने से ज्यादा महत्वपूर्ण है लक्ष्य निर्धारित करना। अगर आपका लक्ष्य निर्धारित है तब आप यह जानते हैं की क्या नहीं करना है। ऐसे में आप अनचाही मेहनत करने से बचेंगे और जल्दी कामयाब होंगे। इसलिए दिशाहीन होकर समय बर्बाद करने से बचें।


2. आदत बदलें:  

किताब "एटॉमिक हैबिट्स" के अनुसार, सफलता आपके द्वारा हर रोज किए गए छोटे छोटे प्रयासों पर निर्भर करती है और रोज किए गए प्रयास आपकी आदत बन जाते है। इसलिए अपनी आदतें बदलिए। ऐसी आदतें डालें जो आपकी सफलता की और लेकर जाए। सुबह जल्दी उठना, व्यायाम करना, कुछ नया सीखना आदि। विद्यार्थी जीवन में अपनाई गई आदतें जीवन भर आपका जीना आसान बना देगी।


Byomkesh Bakshi ki Rahasyamayi Kahaniyan: Buy Now


3. प्यार करें: 

प्यार जीवन का सबसे अहम हिस्सा है। प्यार करना सीखें। अपने आप से, परिवार से, दोस्तों से। अपने कैरियर से प्यार करें। प्यार के बहाने लड़के / लड़कियों के पीछे खुद को बरबाद करने की गलती न करें। अपने आप को आज से 10 साल बाद सोचिए, अनुमान लगाइए की आज जिसके पीछे घूम रहे है उसकी 10 साल बाद क्या अहमियत होगी। क्या आपका परिवार, करियर महत्वपूर्ण है या वह इंसान जिसके लिया आप अपना आज गंवा रहे है।

प्यार की परिभाषा ढूंढिए, जो प्रचलित है सिर्फ वही प्यार नहीं है।


4. नए विचारों को अपनाएं : 

युवा अक्सर नए विचारों को अपनाने से डरते है क्योंकि वे कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहते। याद रखिए, कुछ नया करने और रिस्क लेने का सबसे बेहतर समय आपका विद्यार्थी जीवन है। अपने आप को खोजें, नए विचारों को इजाद करें और उन्हें स्वीकार करें, नए सपनों को पूरा करने के लिए लड़ें। नए विचारों को अपनी मजबूरियों का हवाला देकर कभी खारिज न करें। नए विचार, नया व्यक्तित्व ही नई पहचान देता है।

नए मौके की तलाश में रहे और मौका मिलते ही अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें।


5. किताबें पढ़ें:

किताबें एक सफल इंसान की सबसे अच्छी मित्र होती है। किताबें पढ़ना आपके दिमाग को संतुलित रखता है। पढ़ना आपकी सृजनशीलता को विकसित करता है। यह आपके सोचने के नजरिए को बदलता है, आप औरों से बेहतर सोच सकते है। हम जो जी रहे हैं वह जीवन का एक हिस्सा है। एक पूरे जीवन को समझने के लिए किताबें पढ़ना जरूरी है। आप पाएंगे को जीवन क्या है? जिंदगी को दूर से देखने का नजरिया विकसित करने के लिए किताबें जरूरी है। आंख पर पड़ा पत्थर आपको अंधा बना देता है, उसे दूर से देखने का नजरिया विकसित करिए।


6. बड़ों से दोस्ती करें:

सीखने के लिए सिर्फ किताबें पढ़ना काफी नहीं, अपने आस - पास से सीखें। अपने सीनियर से अच्छे संबंध बनाकर रखें। ऐसा करके आप और बेहतर सीख सकते है। आपके सीनियर आपको वह सब सीखा सकते हैं जो आपको उनकी उम्र या उनके जितना आगे जाकर सीखेंगे। सकारात्मक लोगों से जुड़े, उन्हें यह अहसास कराएं की आप उनसे सीखना चाहते हैं और सीखें।


7. खुद का आंकलन करें: 

सिर्फ मेहनत किए जाना ही सफलता की सीढी नहीं है।समय समय पर खुद का आंकलन जरूरी है। विचार करें की पिछले एक साल में आपने क्या नया हासिल किया, और इस आधार पर क्या नया हासिल करने वाले है। विचार करें की क्या आप किसी काम को बेहतर ढंग से कर रहे है। क्या उसे और बेहतर किया जा सकता है। हर सुबह दिनचर्या तैयार करें और उस पर अमल करें।


8. आत्मनिर्भर बनें: 

अगर आपने अपना लक्ष्य निर्धारित कर लिया है, और अभी आप उसे पाने की स्थिति में नहीं है तो सबसे बेहतर है की खुद को आत्म निर्भर बनाएं। आपका लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ आपका है। किसी अन्य से आपका साथ देने की उम्मीद न करें। आत्मनिर्भर होकर आप लंबे समय तक अपने निर्धारित लक्ष्य के लिए लड़ने में सक्षम होंगे। एक आत्मनिर्भर व्यक्ति ज्यादा सकारात्मक और ऊर्जावान होता है।


9. नजरिया बदले: 

हमारे आस पास की घटनाओं के प्रति नजरिया बदलिए। जरूरी नहीं जो हो रहा है वह सही है या उसमे सुधार की गुंजाइस नहीं है। नए तरीके से सोचने के कोशिश कीजिए। एक विद्यार्थी होकर जरूरी नहीं की सिर्फ पढ़ना ही आपका काम है, सबसे कामयाब लोग वही हुए है जिनका छात्र जीवन में चीजों को लेकर अलग नजरिया रहा। वे कुछ नया सीखते रहे क्योंकि वे चीजों को जैसा है वैसे स्वीकार न करके एक नए ढंग से देखना चाहते थे।

By Subhash Verma